इन पांच कारणों से विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी की ‘बैड न्यूज’ बनी गुड न्यूज

इन पांच कारणों से विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी की ‘बैड न्यूज’ बनी गुड न्यूज

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म ‘बैड न्यूज’ को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है। पहले वीकेंड पर ही इस फिल्म ने 30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अगर आप अब भी सोच रहे हैं कि फिल्म देखें या नहीं, तो ये पांच कारण आपको थिएटर तक ले आएंगे।

फिल्म क्यों देखें:

1. सब्जेक्ट
फिल्म मेकर्स लाखों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन कई बार वही फिल्में दर्शकों को पसंद नहीं आतीं। इसका बड़ा कारण अक्सर फिल्म का विषय होता है। लेकिन ‘बैड न्यूज’ के साथ ऐसा नहीं है। भले ही फिल्म का नाम ‘बैड न्यूज’ हो, लेकिन इसका विषय बहुत ही दिलचस्प है। इसमें एक ऐसी मेडिकल कंडीशन के बारे में बताया गया है, जो शायद पहले कभी न सुनी हो।

2. गाने

‘बैड न्यूज’ के गाने फिल्म की रिलीज से पहले ही फैंस की जुबान पर चढ़ चुके हैं। ‘तौबा-तौबा’ हो या ‘जानम’, हर गाना आपको थिएटर में खड़े होकर डांस करने पर मजबूर कर देगा। तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल के बीच के कुछ बोल्ड सीन्स के कारण आप इसे परिवार के साथ न देख सकें, लेकिन दोस्तों के साथ थिएटर में गानों का आनंद जरूर लें। और हां, इस फिल्म में शाहरुख़ खान की ‘यस बॉस’ के गाने ‘मेरे महबूब’ के म्यूजिक और लिरिक्स में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

3. ब्रोमांस
फिल्म में तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल के रोमांस से ज्यादा ब्रोमांस देखने को मिलता है। एमी और विक्की ने अपने किरदार में इतनी जान डाल दी है कि आप हंसी रोक नहीं पाएंगे। ‘अखिल चड्ढा सबतो वड्डा’ यानी विक्की कौशल का दिल्ली स्टाइल और गुरबीर सिंह पन्नू का सीधा-सादा लेकिन चैलेंजिंग अंदाज देखने लायक है। दोनों की दुश्मनी में भी एक खास ब्रोमांस का टच है।

4. नॉलेज और कॉमेडी
फिल्में समाज का आईना होती हैं, और कई बार दर्शक नाराज हो जाते हैं अगर फिल्म में सिर्फ बोल्ड सीन्स ही दिखाए जाएं। लेकिन ‘बैड न्यूज’ आपको हंसी के साथ-साथ हेट्रोपैटरनल सुपरफेकंडेशन जैसे रेयर केस के बारे में भी सिखाएगी।

5. विक्की कौशल
इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी विक्की कौशल हैं। उनके बिना, इस किरदार को कोई भी इस बेहतरीन तरीके से नहीं निभा सकता था। विक्की कौशल का कॉमेडी टाइमिंग, डांस और हर सीन में उनका शानदार प्रदर्शन देखने लायक है। एमी विर्क और तृप्ति डिमरी ने भी अच्छा काम किया है, लेकिन विक्की कौशल के सामने किसी भी किरदार की चमक फीकी पड़ जाती है।

फिल्म आपके दिमाग को हल्का कर देगी
अगर काम के बाद आपको मूवी देखकर रिलेक्स करना है और सीरियस फिल्मों से ब्रेक चाहिए, तो ‘बैड न्यूज’ आपके लिए एकदम सही है। फिल्म की कहानी का सरल और मजेदार अंदाज आपको आराम देगा और मूड को हल्का रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *